गौरीगंज (अमेठी)। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इमोशनल कार्ड चला। विधायक ने अपने आवासीय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लोगों से सोच समझकर मतदान करने को कहा। सभा के बाद विधायक ने शहर में रोड शो भी निकाला।
विधायक ने गौरीगंज नगर पालिका से चुनाव लड़ रहीं एक दलीय प्रत्याशी के पति व एक निर्दलीय महिला प्रत्याशी पर गंभीर आरोप मढ़ा। कहा कि दलीय प्रत्याशी के पति कभी उनके साथ थे। वे कहते हैं कि उन्होंने सब कुछ मुझसे सीखा है।
विधायक के 45 मिनट लंबे भाषण का 40 मिनट सिर्फ दलीय प्रत्याशी के पति पर केंद्रित रहा। विधायक ने कई अन्य बातों का उल्लेख करते हुए लोगों से सोच समझकर मतदान करने को कहा। सभा समाप्त होने के बाद विधायक ने शहर में रोड शो कर सपा प्रत्याशी तारा को चुनाव जिताने की अपील की।