फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मंत्री के बयान के विरोध में सपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी तहसील पर नायब तहसीदार को ज्ञापन देतीं सपा महिला मोर्चा की पदा​धिकारी। पार्टी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर शुक्रवार को सपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अमेठी में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील परिसर में हवन-पूजन कर भाजपा सरकार की बुद्धि-शुद्धि की कामना करते हुए मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन



सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुंजन सिंह ने कहा कि विजय शाह का बयान न सिर्फ कर्नल सोफिया कुरैशी, बल्कि पूरी भारतीय सेना और देश की बेटियों का अपमान है। ऐसे मंत्री को एक दिन भी पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।


विरोध-प्रदर्शन के बाद सपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व से इस बयान पर स्पष्टीकरण देने और मंत्री विजय शाह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन में दीपावली रघुवंशी, सुनीता यादव, प्रतिभा यादव, सुमित्रा यादव व रेनू सहित महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें