अमेठी। 1991 बैच के पीपीएस अफसर (वर्तमान में एसपी अमेठी) दिनेश सिंह को बिजनौर जिले में तैनाती के दौरान भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस 2019 के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया था जो 15 अगस्त 2020 को प्राप्त होना था।
पदक जनपद मुरादाबाद चले जाने की वजह से वह वापस बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश सिंह को प्राप्त हुआ। बताते चलें कि पुलिस महानिरीक्षक की ओर से उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह के रुप में गोल्ड मेडल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2020) के अवसर पर प्रदान किया गया है। दो-दो पदक मिलने पर जिले के पुलिस अफसर व कर्मचारियों ने एसपी को बधाई दी है।