फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: व्यापारी की हत्या पर सपा ने जताया आक्रोश

Sun, 13 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी तहसील परिसर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
अमेठी। गोंडा के परसपुर में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के विरोध में शनिवार को सपाइयों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जयसिंह प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि विनोद कुमार साहनी की हत्या अपराधियों और पुलिस की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए समाज के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ परसपुर के प्रभारी और शाहपुर चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। संजय कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की लगातार हो रही हत्याओं से लोगों में आक्रोश है। आने वाले समय में सरकार को बदलने का काम किया जाएगा। प्रदर्शन में मनु पाल, जयप्रकाश, विकास विश्वकर्मा, चौधरी सौरभ, महेश गौतम, बबलू, पीयूष सिंह, रमेश, राममूरत और शिवम कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें