फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बरसंडा मामले में सपा मुखिया ने मांगे साक्ष्य

Sun, 08 Feb 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सपा नेता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बरसंडा गांव के 608 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटने के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष राम उदित यादव से साक्ष्य मांगे हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से इस प्रकरण की शिकायत भी की है। साथ ही जिले के सैकड़ों बूथों पर वोटरों का नाम काटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि बरसंडा गांव में फॉर्म सात भरवाकर मौजूद लोगों को मृतक, शिफ्टेड दिखकर कर उनका नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं के माध्यम से बरसंडा के अलावा बाधमीरा, रस्तामऊ, मंगरौरा, कचनाव, तेतारपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बूथों की जांच कराई गई तो वहां भी इस तरह के मामले प्रकाश में आए हैं।



जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को जो फॉर्म सात दिए गए हैं, उसके संबंध में साक्ष्य मांगे हैं। जिलाध्यक्ष ने सैकड़ों बूथों पर मुस्लिम, पीडीए व दलित मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म सात भरवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें