फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेपर लीक मामले में भड़के सपाई, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Sun, 23 Jun 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। देश में एनटीए के परीक्षा संचालन की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों के साथ अमेठी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शनिवार को पेपर लीक होने से अभ्यर्थियाें को हो रही परेशानी से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज स्थित हनुमान तिराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा को रद्द कर सुचिता पूर्ण ढ़ंग से कराने की मांग की।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितता के खिलाफ शनिवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता प्रदर्शन पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज शहर में विरोध जताने के बाद हनुमान तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर नीट को रद्द करने की मांग की। सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सूबेदार यादव ने कहा कि लगातार सरकार परीक्षाएं रद्द करवा रही हैं। पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि परीक्षा रद नहीं की गई और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें