फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

Sat, 01 Aug 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. ताला स्थित मुकुटनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सावन के दूसरे दिन शुक्रवार को शिवालयों में भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दिनभर हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे, जबकि कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



श्रद्धालु गंगाजल, दुग्ध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर शिवालयों में पहुंचे। रुद्राभिषेक और विधिविधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम, जगेसरन धाम, श्री देवीपाटन धाम, दुखहरणनाथ धाम, लखनेश्वरनाथ महादेव, दंडेश्वरनाथ धाम, संग्रामपुर में कालिकन स्थित प्राचीन मंदिर, गढ़ामाफी, टीकरमाफी स्थित नर्वदेश्वरनाथ धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग, रोहसी बुजुर्ग स्थित महामृत्युंजय धाम, नागेश्वरनाथ धाम, दत्तेश्वरनाथ धाम समेत जिले के अन्य शिवालयों में सुबह से देर शाम तक पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी रहा।


कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ताला स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम में पूरे सावन मास लगने वाले मेले में दूरदराज के जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं गांवों और मोहल्लों के शिवालयों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें