फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में सोनिया और भाषण में जया अव्वल

Fri, 14 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय प
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सवितापुर में बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूनम ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जया प्रथम, राधा द्वितीय और आयुष तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में सोनिया ने पहला, जया ने दूसरा और चांदनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में ईशा प्रथम, अंशिका द्वितीय और सीमा तृतीय स्थान पर रहीं।


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। भाषण में प्रतिभागियों ने दिए गए विषय पर अपने विचार रखे। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के अनुसार लेख लिखे। रंगोली में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें