फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में सोनाक्षी व सामान्य ज्ञान में महक अव्वल

Sun, 13 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल अमेठी में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल अमेठी में शनिवार को मिशन प्रबोधन के तहत निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी लेखन क्षमता, कल्पनाशीलता और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में सोनाक्षी यादव ने प्रथम, महक ने द्वितीय और वंदना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महक ने प्रथम, सोनाक्षी यादव और पलक पाठक ने द्वितीय तथा नटरालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं के प्रदर्शन की शिक्षकों ने सराहना की। उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. अनुज मौर्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निबंध जैसी गतिविधियां विचारों को शब्दों में व्यक्त करने की क्षमता विकसित करती हैं, वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की जानकारी और तार्किक सोच को मजबूत करती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से आत्मविश्वास बढ़ता है और छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें