फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेटे ने लगाया पिता की हत्या का आरोप, केस दर्ज

Mon, 12 Aug 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रापुर इलाके में चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में फंदे पर लटके मिले बरगदहा बाबा के मामले में उनके बेटे ने अब हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


संग्रामपुर इलाके के उमापुर गांव निवासी माता प्रसाद मिश्रा उर्फ बरगदहा बाबा का सात अगस्त को संदिग्ध हालात में शव पूरे पतऊ स्थित बूढ़े बाबा स्थान परिसर में एक पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के पुत्र संतोष कुमार मिश्र ने रविवार को थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
संतोष का आरोप है कि कुछ दिनों से उनके पिता के फोन पर कुछ लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक ईश नारायण मिश्र ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें