फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहे कुछ दल

Sun, 26 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिला आरक्षण को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गर्म रहा। जन आक्रोश प्रदर्शन अभियान के दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज परिसर में कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में देरी के पीछे विपक्ष की भूमिका रही है।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत विशेष सत्र आयोजित हुआ, जो महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल इस पहल का विरोध कर महिलाओं को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं।
रसोई गैस की उपलब्धता के सवाल पर उन्होंने कहा कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।


जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भी विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, विषुव मिश्र, चंद्रमौली सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें