फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्राथमिकता से निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं

Sun, 26 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु, औद्योगिक, व्यापारिक सुरक्षा फोरम समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जाए। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन




बैठक में उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में भूखंड संख्या आठ सेक्टर 21 पर अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, होटल रेजीडेंसी के प्रकरण, औद्योगिक क्षेत्र त्रिशुंडी में पार्किंग व्यवस्था, गौरीशंकर डेयरी के बिजली कनेक्शन आदि के प्रकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई।


डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने किया। इस मौके पर सीडीओ सूरज पटेल, एएसपी हरेंद्र कुमार, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें