फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जवानों ने स्टेडियम में डाला डेरा

Sun, 17 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में 19 से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना के जवानों ने भर्ती स्थल पर डेरा डाल दिया है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शहर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में 19 से 29 दिसंबर तक अग्नि वीर भर्ती चलेगी। जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए 13 जिलों के करीब दस हजार से अधिक अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मेडिकल परीक्षण होगा।
अग्नि वीर भर्ती रैली के लिए सेना का एक दल पहुंचा। करीब ढाई सौ से अधिक जवान स्टेडियम परिसर में पहुंचकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोरे ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए प्रशासन से समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें