फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सनातन संस्कृति अपनाने से सशक्त होगा समाज

Sun, 28 Dec 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई के शंकरगंज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
तिलोई। शंकरगंज कस्बा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय प्रवाचक मुकेश आनंद महाराज ने सनातन परंपराओं के संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के पालन पर विस्तार से विचार रखे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सनातन जीवन पद्धति अनुशासन, मर्यादा और संस्कार पर आधारित है। प्रत्येक परिवार में सनातन प्रतीकों की उपस्थिति संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करती है। सनातन संस्कृति अपनाने से समाज सशक्त होगा।


प्रवाचक ने कहा कि सनातन परंपरा केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि जीवन को संतुलित दिशा देने वाली व्यवस्था है। उन्होंने मस्तक पर तिलक, कंधे पर जनेऊ, कलाई पर कलावा, घर में तुलसी और भगवा ध्वज को सांस्कृतिक पहचान बताया। उन्होंने कहा कि समाज को सजग रहकर अपनी विरासत की रक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन



श्रीरामचरित मानस की चौपाई के सस्वर पाठ ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
कल्याणपुर आश्रम के महंत स्वामी राघवेंद्र चैतन्य महाराज ने अयोध्या धाम की धार्मिक परंपराओं का उल्लेख किया। संघ के सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी ने कहा कि परिवार मजबूत होगा तो समाज और राष्ट्र सशक्त बनेंगे। कार्यक्रम में राम खेलावन पासी ने भी विचार रखे। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रवाचक का सम्मान किया। संचालन मोतीलाल साहू ने किया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, संघ प्रचारक ऋषभ, संतोष तिवारी, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




कमरौली के माधव नगर स्थित पार्क में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक सौहार्द पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें