फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्मृति ईरानी ने कारसेवकों को किया सम्मानित

Mon, 22 Jan 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कारसेवकों को सम्मानित करतीं स्मृति ईरानी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दुर्गन भवानी मंदिर में साफ-सफाई की। साथ में मौजूद भाजपा की अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी सफाई में सहयोग किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार की शाम करीब 6:30 बजे दुर्गन भवानी मंदिर परिसर में पहुंची। भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने अंग वस्त्र भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। वह सीधे मंदिर में पहुंचीं जहां आरती का कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने मां दुर्गन भवानी के सामने शीश नवाया और आशीर्वाद की कामना की।
निर्धारित स्वच्छता कार्यक्रम के तहत उन्होंने फर्श पर वाइपर से सफाई करने की बात कही। मौके पर वाइपर मंगवाया गया। केंद्रीय मंत्री ने मंदिर की सीढि़यां और गेट के पास करीब पांच मिनट तक साफ किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, रीता वर्मा, विजय किशोर तिवारी, धाम मेला परिसर के प्रबंधक अवधेश तिवारी, अध्यक्ष सूर्यभान सिंह महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें