फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना नाम लिए गांधी परिवार पर स्मृति ने बोला हमला

Sun, 10 Dec 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
योजना के लाभा​​र्थियों के साथ स्मृति ईरानी।
विज्ञापन
अमेठी। एक दिवसीय दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निशाने पर एक बार फिर गांधी परिवार रहा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र ने कांग्रेस को सशक्त बनाया हो और पीएम दिया हो। वहां की जनता विकास व अन्य योजनाओं से वंचित रहे, इससे बड़ी बात और क्या होगी।
विज्ञापन


सराय बरबंड गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद ने कहा कि कांग्रेस के राज में संसदीय क्षेत्र की जनता आवास, प्रशासन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही। कहा कि जो अमेठी के इतिहास में नहीं हुआ है, आज वह नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली सरकार में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज संसदीय क्षेत्र में 80 हजार से अधिक लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची है। अब तक स्वास्थ्य कैंपों में 11,504 लोगों का इलाज हुआ। कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। अब प्रधानमंत्री ने पांच वर्ष के लिए और मुफ्त राशन बढ़ा दिया है जो मिलेगा। कहा कि गांव जिले के माध्यम से देश को विकसित भारत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें