अमेठी। राघवराम सेवा संस्थान व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि के संयोजन में रविवार को कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। राघवराम सेवा संस्थान की ओर से गोद लिए गए सवा करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित शहर के प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन द्वितीय के भवन का उद्घाटन 12:30 बजे होगा।
एक बजे बजे संस्थान की ओर से आठ हजार गरीबों को अतिथियों द्वारा कंबल वितरण एवं सीएचसी अमेठी व गौरीगंज को 7.5 लाख रुपये की लागत से हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया जाएगा। गरीबों एवं असहायों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये का चेक राजेश मसाला की ओर से संस्थान को दिया जाएगा।
राजेश मसाला फैक्टरी परिसर में स्मृति शेष बच्ची देवी की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। राजेश अग्रहरि ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री रविकांत गर्ग, सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।