फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेगमपुरा के लगेज कोच से निकला धुआं, सतर्कता से बचा हादसा

Fri, 26 Jul 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन का लगेज कोच बृहस्पतिवार को आरपीएफ के सिपाही की सूझबूझ से आग का गोला बनने से बच गया। सिपाही की सूचना पर तकनीकी कमी दूर कर 35 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान आठ मिनट सद्भावना एक्सप्रेस का भी संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल ट्रैक पर संचालित वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 3.53 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इंजन के पीछे लगे लगेज कोच से धुआं उठता दिखाई पड़ा। यह देखकर आरपीएफ सिपाही देशराज सिंह ने सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही रोकवाया। इसके बाद टेक्नीशियन को बुलाकर जांच कराया। पता चला कि लगेच कोच में लगे डायनमो के जलने से उसके फाइन बेल्ट से धुआं उठा रहा है। रेल कर्मियों ने ट्रेन के लगेज कोच में लगे डायनमो बेल्ट को काट कर डायनमो को निष्क्रिय किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि ट्रेन के लगेज कोच में लगे डायनमो बेल्ट को काट कर डायनमो को निष्क्रिय किया गया। इसके 35 मिनट बाद 4.29 बजे ट्रेन को सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। इधर, रकसौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 4.34 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसे 8 मिनट के विलंब से गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें