फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्मार्टफोन पाकर चहके मेधावी, बोले पढ़ाई में होगी आसानी

Sun, 26 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्मार्ट फोन के साथ छात्र छात्राएं
विज्ञापन
अमेठी। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत शनिवार को जिले के तीन अलग-अलग महाविद्यालयों में कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इसमें स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के 751 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्मार्ट फोन पाकर छात्रों का कहना था कि इससे पढ़ाई में आसानी होगी।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन ज्ञानेंद्र मनीषी ने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सहयोग मिलेगा। प्राचार्य डॉ विनोद मिश्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर 451 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. सुरेश नारायण पांडेय, डॉ केके मिश्र व डॉ सतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


70 छात्रों को बांटे गए स्मार्टफोन
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के स्पर्श महाविद्यालय सकरा रामनगर, कल्याणपुर में 70 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। समाज सेवी पवन दूबे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तकनीकी समय में सूचनाओं का संकलन स्मार्ट फोन से आसान हो गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंधक अंजनी द्विवेदी, बलराम मौर्य ,राम सुन्दर, संजीव यादव,इंद्रावती मौर्य, दिवाकर तिवारी सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी छात्र उपस्थित रहे । (संवाद)

तकनीकी दक्षता में है सहायक
अमेठी। देवीपाटन स्थित रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरित करते हुए प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि आज सरकार बच्चों को मोबाइल, टैबलेट एवं लैपटॉप प्रदान कर उन्हें तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने छात्राओं को इसका सदुपयोग करने का संदेश दिया। 230 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया गया।


पढ़ाई में होगी सुविधा
- स्मार्टफोन पाने के बाद अजय चौरसिया ने कहा कि इससे काफी कुछ जानकारी मिलेगी। दीक्षा सिंह ने कहा कि तकनीक के युग में इससे पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी। शिवानी सिंह का कहना है कि स्मार्ट फोन के जरिए पाठ्यक्रम के साथ ही कॅरियर को लेकर भी जानकारी की जा सकती है। हर्ष प्रताप सिंह कहते हैं कि यह एक बेहतर पहल है। इससे विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें