फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा की नारेबाजी

Sun, 14 Jul 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लगातार ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ता शनिवार को तहसील पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पंचायत लगाई। राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंचायत लगाई। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं को समय-समय पर प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराता रहता है। इसके बावजूद अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व में जंगल रामनगर स्थित तालाब भूमि के किनारे स्थित पेड़ों की नीलामी कराई गई थी। नीलामी में जितेंद्र बहादुर सिंह ने सर्वाधिक बोली लगाई गई थी। बावजूद इसके एसडीएम ने स्वीकृति नहीं दी। ग्राम पंचायत कनू में इमारती लकड़ी के जंगल पर हो रहे अतिक्रमण जैसी गड़बड़ियों का मुद्दा उठा। इस मौके पर शैलेंद्र मिश्र, घनश्याम तिवारी, राजेंद्र वर्मा, जीतेंद्र सिंह, गीता गुप्ता, अरुण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें