फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: होली के बाद त्वचा व आंखों में बढ़ी परेशानी

Sat, 07 Mar 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली के बाद जिला अस्पताल संग अन्य अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। जिला अस्पताल में शुक्रवार को करीब 1500 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। परचा बनवाने में एक घंटे तो चिकित्सक को दिखाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। इनमें से बड़ी संख्या में मरीजों को त्वचा और आंखों में एलर्जी की समस्या रही।
विज्ञापन



होली पर लोगों के जमकर रंग खेलने का असर जिला अस्पताल में भी दिखा। परचा, ओपीडी, दवा और पैथोलॉजी में मरीजों की लंबी कतार दिखी। मरीज शिवाकांत ने बताया कि उन्हें आंखों में दिक्कत व शुगर बीपी की समस्या है। सुबह 10 बजे आ गए थे। तीनों परचा काउंटर पर कतार इतनी लंबी थी कि पंजीकरण कराने में उन्हें एक घंटे से अधिक का समय लग गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाने में 20 मिनट तो फिजिशियन को दिखाने में दो घंटे का समय लगा।

मरीज शिवमूर्ति मिश्र ने बताया कि परचा बनवाने में आज बहुत देर लगी। फिजिशियन को दिखाने में दो घंटे का समय लगा। उन्होंने खून जांच लिखी थी। खून जांच पंजीकरण कराने में एक घंटे लगा। बताया कि जांच के लिए सैंपल दिया, लेकिन जांच रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। शिव कुमार ने बताया कि रंग खेलने की वजह से शरीर में चकत्ते संग खुजली हो रही है। परचा बनवाने संग चिकित्सक को दिखाने में काफी समय लग गया। एक हजार से अधिक नए मरीज और 500 से अधिक पुराने परचे वाले मरीज इलाज कराने पहुंचे। पैथोलॉजी में 275 से अधिक मरीजों की जांच हुई।
विज्ञापन



चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमुद सिंह ने बताया कि करीब 160 मरीज आंखों से संबंधित परेशानी लेकर पहुंचे। इनमें से कई लोगों को आंखों में रंग या पानी जाने के कारण परेशानी हो रही थी। हालांकि, अधिकतर मामलों में समस्या गंभीर नहीं थी। वहीं, कुछ ने आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की शिकायत की। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके त्रिपाठी ने बताया कि ओपीडी में करीब 155 मरीज स्किन से जुड़ी समस्याएं लेकर आए। उन्हें स्किन एलर्जी, खुजली और रैशेज की शिकायत थी। रंग के बाद त्वचा में जलन, खुजली या लाल चकत्ते दिखाई दें तो डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें