फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सियाराम बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार शाम दानवीर भामाशाह की जयंती अमेठी बाजार के मसाला उद्योग परिसर स्थित सभागार में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
विज्ञापन



भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि, प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी, अयोध्या मंडल प्रभारी हरकेश श्रीवास्तव ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें जो भामाशाह सम्मान मिला है, वह सभी व्यापारियों का सम्मान है।

प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सियाराम वैश्य को सौंपी गई है। जिला प्रभारी सतीश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री हरिश्चंद्र गुप्ता, संगठन महामंत्री अनिल पाल व राजेश अग्रहरि डब्लू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कसौधन, उपाध्यक्ष दीपक अग्रहरि, मीडिया प्रभारी रामेंद्र अग्रहरि, सह मीडिया प्रभारी रोहित जायसवाल को बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री ने सभी पदाधिकारी को मनोनयन पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिल पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें