भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक को दी गई है। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज बनाया गया है। शिवकुमार को डीसीआरबी से पीपरपुर, अखिलेश सिंह को रिजर्व सेल से मुसाफिरखाना, चंद्रभान वर्मा को पुलिस लाइन से फुरसतगंज और राम आशीष उपाध्याय को पुलिस लाइन से जगदीशपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।
मोहनगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की जिम्मेदारी मिली है। पीपरपुर के पूर्व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। गैरजनपद के लिए रिलीव किए गए निरीक्षकों में गौरीगंज के रवि कुमार सिंह, लोक शिकायत प्रकोष्ठ के पंकज द्विवेदी, मुसाफिरखाना के विवेक सिंह, जगदीशपुर के धीरेंद्र कुमार यादव, भाले सुल्तान के अजेंद्र कुमार पटेल और फुरसतगंज के नंद हौसिला यादव शामिल हैं।