फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह स्कूली वाहनों का चालान, 76 को नोटिस

Thu, 16 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज में अ​भियान के दौरान स्कूली की चेकिंग करते एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार को अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ व पीटीओ की टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की जांच की, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं।
विज्ञापन



एआरटीओ महेंद्र बाबू ने गौरीगंज, जबकि पीटीओ दिनेश रावत ने अमेठी, मुसाफिरखाना और चंदौकी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 110 स्कूली वाहनों की जांच की गई। इनमें 76 वाहनों में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि छह वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 1.26 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।


जांच में कई प्राइवेट वैन बिना मानकों के बच्चों को ढोते मिलीं। ऐसे वाहनों पर 21 हजार रुपये का चालान किया गया। कई वाहन बिना फिटनेस और परमिट के संचालित पाए गए। विभागीय पोर्टल पर दर्ज 924 स्कूली वाहनों के आंकड़ों की समीक्षा में भी लापरवाही सामने आई। इनमें 382 बसें और 443 वैन पंजीकृत हैं, जबकि 56 बसों और 139 वैन की फिटनेस समाप्त मिली। इसके अलावा 89 वाहनों का पंजीकरण निलंबित पाया गया। 109 वाहनों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की कमी मिली। कुछ में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, तो कई में फायर अलार्म और फायर किट भी नहीं मिली। विभाग ने संचालकों को तीन दिन के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के बाद अब स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने की तैयारी है। मानकों के विपरीत वाहन संचालित करने वाले संस्थानों पर भी कार्रवाई होगी।


फैक्ट फाइल
▪ पोर्टल पर दर्ज वाहन : 924
▪ फिटनेस एक्सपायर्ड बसें : 56
▪ फिटनेस एक्सपायर्ड वैन : 139
▪ निलंबित पंजीकरण : 89
▪ नोटिस जारी वाहन : 109
अभिभावक बनें जागरूक
▪ बच्चों को केवल फिटनेस प्रमाणित वाहन से ही भेजें
▪ वाहन में सीसीटीवी, फायर किट व प्राथमिक उपचार बॉक्स जरूर जांचें
▪ चालक का लाइसेंस व पहचान पत्र देखें
▪ ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों से बचें


परेशानी होने पर यहां दें सूचना
अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। जिस वाहन से बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, उसके कागजात और स्थिति की जानकारी रखें। संदिग्ध या अनफिट वाहन की सूचना फोटो सहित व्हाट्सएप नंबर 9368724180 पर भेज सकते हैं।


अनफिट वाहनों पर सख्ती जारी रहेगी
एआरटीओ महेंद्र बाबू ने कहा कि अनफिट और अपूर्ण कागजात वाले स्कूली वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें