फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पर हमले में छह नामजद

Thu, 24 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील क्षेत्र के नुवांवा गांव स्थित समदाताल तालाब में हो रहे अवैध खनन के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार देर रात किसान यूनियन के दो कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने छह नामजद और कई अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गंगौली निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ कोतवाल और जितेंद्र तिवारी सोमवार देर रात धरना स्थल से बाइक से घर लौट रहे थे। कोरारी गिरधरशाह गांव के पास नहर पटरी पर करीब छह बाइक सवारों ने उन्हें रोका और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मयंक शुक्ल, सूरज तिवारी, लखन लाल दुबे, अमित मिश्र उर्फ पुत्तन, मृदुल सिंह, शिवम तिवारी समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच हो रही है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं, बुधवार को भी समदाताल पर किसानों का धरना जारी रहा। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने मांग की कि हमलावरों की गिरफ्तारी और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मंगलवार शाम को एसडीएम आशीष सिंह और सीओ मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे थे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। यूनियन का कहना है कि जब तक ठेकेदार और सहयोगियों पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन


खनन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, प्रशासन को नोटिस
ग्राम प्रधान के पति संजय मिश्र की ओर से समदाताल पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसपर न्यायालय ने प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रधान पक्ष का कहना है कि तालाब की मिट्टी को अवैध रूप से निकालकर बाजार में बेचा गया है और अब तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें