फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह घंटे की बिजली कटौती से लोग बेहाल

Fri, 08 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी के बीच शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हो रही छह घंटे की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। जिला मुख्यालय पर भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल नजर आ रहा है।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना के गाजनपुर उपकेंद्र की बिजली सुबह 11:30 बजे गुल हुई जो दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। डेढ़ घंटे बाद फिर ट्रिपिंग शुरू हो गई और शाम 4:30 बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई। संग्रामपुर के शुकुलपुर फीडर की बिजली भी सुबह आठ बजे बारिश के चलते काटी गई। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन ट्रिपिंग जारी रही।


दोपहर बाद फिर बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से कटौती के अलावा लोकल फाॅल्ट के चलते भी आपूर्ति बाधित करनी पड़ रही है।
विज्ञापन



पीठीपुर पावर हाउस के संग्रामपुर फीडर से जुड़े 60 से अधिक गांवों की बिजली सुबह 5:30 से दोपहर साढ़े 11 बजे तक ठप रही। वहीं सेमरौता उपकेंद्र के उसरहा, खरगपुर और पेड़रिया समेत आठ गांवों में भी आपूर्ति बाधित रही।




इंसुलेटर पंचर होने से पांच घंटे गुल रही बिजली
जगदीशपुर। 33 केवी लाइन में इंसुलेटर पंचर होने से जगदीशपुर, वारिसगंज, हारीमऊ, देवकली और थाना फीडर की बिजली पांच घंटे तक ठप रही। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई। अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें