फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फर्जीवाड़ा के छह आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 23 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में एएनएम की डिग्री दिलाने के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में पीड़ित छात्राओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को छात्राओं को कोतवाली बुलाया गया, जहां आधारकार्ड लेकर हस्ताक्षर कराए गए और फिर उन्हें घर भेज दिया गया। इससे नाराज छात्राओं ने कहा कि हमने तीन आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था, जिन्हें जेल भेजा गया। बाकी छह आरोपियों को अब तक पुलिस पकड़ नहीं सकी है। एक आरोपी रेहान लगातार फीस के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन



छात्रा सलोनी, कोमल, मुस्कान, रुचि, प्रिंशू, प्राची ने बताया कि नामजद आरोपी लगातार वाट्सएप काॅल कर रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि 25 सितंबर के बाद कॉलेज फिर से खोला जाएगा, इसलिए शिकायत मत करो। फर्जीवाड़ा करने वाले गंगा वार्ड निवासी संचालक प्रिंस उर्फ आजम खां, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और सहयोगी आयुष तिवारी को तो जेल भेजा जा चुका है, लेकिन शैलेंद्र मौर्य, विजय मौर्य, बृजेश, दिलीप बाजपेयी, रेहान खान और आलीशान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। छात्राओं का कहना है कि पुलिस संजीदगी से काम करे तो बाकी आरोपी भी पकड़े जा सकते हैं।





कॅरिअर पर संकट, बढ़ी पीड़ा
जौनपुर के कॉलेज में पंजीकृत नौ और नोएडा के कॉलेज में पंजीकृत पांच छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है। पहला सेमेस्टर उन्होंने किसी तरह पूरा किया, लेकिन इस वर्ष दाखिला ही नहीं कराया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से 40-40 हजार रुपये की मांग की जा रही है आर्थिक संकट झेल रहीं छात्राओं ने कहा कि अब और पैसे देना संभव नहीं है। इससे कॅरिअर पर संकट छा गया है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री से करेंगी शिकायत
अमेठी कोतवाली में छात्राओं ने कहा कि हमने आरोपी पकड़ कर थाने तक पहुंचाए थे, लेकिन वे बीमार होने का बहाना बनाकर भागने की कोशिश करने लगे। हमने विरोध किया, तब जाकर उन्हें जेल भेजा गया। बाकी आरोपी क्यों आजाद घूम रहे हैं, यह सवाल उठाते हुए छात्राओं ने चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगी।



टीमें लगातार दे रहीं दबिश
एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। दबिश के साथ जांच भी जारी है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोप पत्र तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा और प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें