फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में समूह बनाकर घूम रहे छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन अवधि में समूह बनाकर बेवजह सड़क पर टहलना शनिवार को छह लोगों को भारी पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांधी चौक से सभी को गिरफ्तार कर केस दर्ज करते हुए वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस की कार्यवाही से अमेठी कस्बे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन में बेवजह समूह बनाकर शहर में घूमना शनिवार को छह युवक को भारी पड़ा। शहर के गांधी चौक पर भीड़ एकत्र होने तथा सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना की सूचना पर सक्रिय सीओ पीयूषकांत राय फोर्स समेत मौके पर पहुंचे तो लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर छह लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों की पहचान सरवनपुर निवासी विल्लू, गंगागंज निवासी बृजेश कुमार, बारामासी निवासी गंगा सागर, चंदेरिया निवासी हरिकेश कुमार, जंगलरामनगर निवासी जयप्रकाश तथा सराय खेमा निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई। पकड़े गए सभी के खिलाफ अमेठी पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने की धारा में केस दर्ज किया है। सीओ पीयूषकांत राय ने छह लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लॉकडाउन के दौरान बेवजह घर से नहीं निकलने तथा कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें