फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डामर चुराने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर थाने में पकड़े गए चोरी के आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
विज्ञापन
संग्रामपुर। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तारकोल के ड्रम चोरी कर जिले से बाहर बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 11 ड्रम तारकोल, दो पिकअप और छह हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि जिरहा बड़गांव निवासी बृजेश प्रताप सिंह के धर्मकांटा और कारखाने के परिसर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से तारकोल के 12 ड्रम चोरी हुए थे। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। रविवार रात कुड़वा मोहम्मदपुर प्राथमिक पाठशाला के पीछे बाग में घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल की लोकेशन मिली। सर्विलांस टीम से मिले इनपुट पर निरीक्षक संजय सिंह ने टीम के साथ बाग की घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। टीम ने दौड़ाकर छह आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें प्रतापगढ़ के मंगापुर निवासी सुशील कुमार सिंह, रायबरेली के डीह क्षेत्र के जमुनिहा निवासी ध्रुव कुमार यादव, भदोखर क्षेत्र के रंगनाथपुर निवासी अखिलेश कुमार यादव और जगदीशपुर के पालपुर निवासी विकास, राजू व करन शामिल हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने तारकोल के 11 ड्रम पिकअप पर लादकर ले जाने और जिले से बाहर सड़क निर्माण कराने वालों को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक विकास, राजू और करन ने 12 अगस्त की रात पूरे दयाल उत्तरगांव निवासी प्रेमकुमार तिवारी के घर से गहने और 25 हजार रुपये चोरी करने की बात भी स्वीकार की। सीओ ने बताया कि करन, सुशील सिंह और विकास के खिलाफ अमेठी व गोंडा में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें