फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बहनों ने लगाया तिलक, भाइयों ने दिए उपहार

Thu, 12 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भाईयों को टीका करती बहनें। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैयादूज त्योहार बुधवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने घरों में रंगोली व चौक बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भाई को टीका लगाकर मुंह मीठा कराते हुए सुख-समृद्धि, वैभव व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को तरह-तरह के उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन



शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भैयादूज पर्व पर बुधवार की सुबह से ही बहनें पूजा की तैयारी में व्यस्त दिखीं। घर के आंगन में गोबर से लीपकर स्थान पवित्र किया फिर गेरू, खड़िया व पिसे चावल के घोल से वहां रंगोली बनाई। रंगोली पर बेर की डाल रखी गई। इसके बाद बहनों ने स्नानादि कर नए वस्त्र पहने। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही रंगोली पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इसके बाद बहनों ने थाली सजाकर अपने भाइयों को रोली व अक्षत से तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी अपनी बहनों को तरह-तरह के आकर्षक उपहार और रक्षा का वचन दिया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए। त्योहार मनाने के लिए कई बहनें अपने भाई जबकि तमाम भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। भैया-दूज पर्व का उल्लास हर तरफ दिखाई दिया। शहर से लेकर कस्बों तक दिन भर चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें