फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साहब..तालाब की भूमि पर हो रहा कब्जा

Sun, 24 Dec 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जमीन के विवाद सहित अन्य शिकायत निस्तारित करने के लिए शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित हुआ। फरियादियों की संख्या काफी कम रही। लेकिन जो भी आए वह फरियाद करने के बाद निस्तारण के प्रति संतुष्ट नहीं नजर आए। गौरीगंज थाने में एसपी डॉ इलामारन जी तो अन्य थानों में नामित राजस्व व पुलिस के अफसरों ने शिकायतों की सुनवाई की। सुबह करीब 12 बजे का वक्त, एसपी डॉ इलामारन जी गौरीगंज थाना समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे थे। तभी फरियाद लेकर पहुंची असैदापुर निवासी धनपता ने कहा कि साहब तालाब की भूमि पर कब्जा हो रहा है। कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों की मदद से बैनाम करवा लिया है। राजस्व कर्मियों की मदद से फर्जी ढ़ंग से तालाब की भूमि पर कब्जा कर रहे है। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एसपी ने संयुक्त टीम गठित कर शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए। कौडिहार निवासी शिवकुमार पांडेय पेश हुए। शिवकुमार ने कहा कि साहब कुछ लोग जबरन चक मार्ग पर कब्जा कर रहे है। चक मार्ग पर कब्जा होने से खेत आने जाने में परेशानी होगी। शिकायत के बाद टीम मौके पर नहीं आई और न कब्जा खाली कराया। खुजरी गांव निवासी शिवदर्शन पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। बरनाटीकर निवासी लल्ली देवी ने कहा कि साहब घर के सामने आए दिन शराब के नशे में पहुंच लोग उपद्रव करते है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
बाबूपुर रेवडापुर निवासी ललिता देवी मकान पर कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस जबरन समझौता कराते हुए कार्रवाई नहीं करने की बात कही। शिकायतों की सुनवाई के बाद एसपी ने संयुक्त टीम गठित कर निस्तारित कर रिपोर्ट देने का निर्देश जिम्मेदारों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें