फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साहब... सीमांकन के बाद भी नहीं मिल रहा कब्जा

Sun, 15 Dec 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भूमि विवाद सहित अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जामो में डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने, गौरीगंज में एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ अखिलेश वर्मा ने शिकायतें सुनीं। अन्य थानों में भी नामित दिवसाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन




समय करीब 11:05 बजे, गौरीगंज थाने गेट के पास मेहनपारा गांव निवासी मनोज कुमार परिजनों का इंतजार कर रहे थे। मनोज ने बताया कि भाई से विवाद हुआ था। सुबह मारपीट हुई थी, जिसमें चोटें आई हैं। शिकायत करने आया हूं, परिजन आ जाएं तो तहरीर दूं। समाधान दिवस में एसडीएम के सामने पेश होकर ककवा गांव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने कहा कि साहब... पहाड़पुर में भूमि का बैनामा लिया है। भूमि की पैमाइश संग पत्थर नसब की कार्यवाही भी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद भी कब्जा नहीं छोड़ रहे है। एसडीएम ने राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर मामले का निस्तारण कर रिपोर्ट देने को कहा।


इसी बीच गौरीगंज थाना क्षेत्र के ओरीपुर गांव निवासी पूनी अपनी पत्नी विपता संग पेश हुए। कहा कि साहब, आवास के लिए भूमि का आवंटन हुआ था, लेकिन उस भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। मनाकर करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते है। एसडीएम ने इस मामले में भी टीम गठित कर शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कुटिया रोहसी खुर्द गांव निवासी इब्राहिम ने भी पैमाइश के बाद भूमि से कब्जा नहीं हटने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की। संभावा गांव निवासी शिव बहादुर यादव ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन खेत की जोताई करवाने का आरोप लगाया। सुनवाई के बाद इस मामले में भी एसडीएम ने टीम गठित कर जिम्मेदारों को निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन





रास्ते पर ग्रामीण ने कर लिया कब्जा
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना समाधान दिवस में 11.40 बजे प्रशिक्षु सीओ दिनेश कुमार मिश्रा शिकायतें सुन रहे थे। थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव निवासी बच्चूलाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने रास्ते की भूमि कब्जा कर लिया है। इससे खेत-खलिहान जाने में परेशानी होती है। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच कर शिकायत निस्तारित करने को कहा। इसी बीच परवेजपुर निवासी धनी ने बताया कि उनकी खतौनी की जमीन पर दूसरे का कब्जा है। सीओ ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों से रिपोर्ट मांग कर शिकायत के निस्तारण का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।





मैडम, रास्ते से आने नहीं देते विपक्षी
अमेठी। कोतवाली में 12:30 बजे लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे थे। ठंड का असर समाधान दिवस पर दिखा। लोगों की संख्या कम रही। कुर्सियां खाली थीं। नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा व एसएचओ बृजेश सिंह थाने में आने वाले लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। अन्य राजस्व कर्मी बाहर बैठ कर धूप सेंक रहे थे। इस दौरान महराजपुर के शिवलाल पहुंचे। कहा कि मैडम पड़ोसी घर के सामने से आने नहीं देते है। रास्ते को अपनी जमीन बताते हैं। तहसीलदार ने उन्हें शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल को गांव जाकर शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें