फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसआईआर फॉर्म फीडिंग में तेजी लाई जाए

Fri, 05 Dec 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील परिसर में तहसीलदार सूरज प्रताप को ज्ञापन सौंपते सपा नेता धीरु तिवारी व अन्य कार्य
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एसआईआर फॉर्मों की कम फीडिंग होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सपा नेता धीरू तिवारी की अगुवाई में तहसीलदार सूरज प्रताप को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की। साथ ही फॉर्मों की फीडिंग में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन



सपा नेता धीरू तिवारी ने आरोप लगाया कि चार नवंबर से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अब तक 389 में से 110 से अधिक बूथों पर एसआईआर फाॅर्म की फीडिंग 60 फीसदी से कम है। बताया कि सभी बूथों की स्थिति देखने में आ रहा है कि 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं के फाॅर्म की फीडिंग तीसरे ऑप्शन में दर्ज है, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता प्रभावित होती दिख रही है।



वहीं कुछ बूथों पर फीडिंग 30 फीसदी कम होने से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई। प्रतिनिधिमंडल ने अपील की कि 11 दिसंबर तक चल रहे अभियान में बीएलओ व संबंधित कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे निर्धारित अवधि में अधिकतम फाॅर्म भरवाए जा सकें और सभी मतदाताओं की सूचनाओं की शुद्ध फीडिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें