फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कबड्डी में सिंहपुर टीम ने मारी बाजी

Sun, 02 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल के साथ चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल शनिवार को आयोजित हुआ। टीम स्पर्धाओं में सिंहपुर ने कबड्डी, अमेठी ने बास्केटबॉल और गौरीगंज ने वॉलीबॉल का खिताब जीता। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में सिंहपुर की मीना कुमारी प्रथम, जगदीशपुर की राधा द्वितीय और शुकुलबाजार की संतोषा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में शुकुलबाजार की रोशनी, 400 मीटर में सिंहपुर की कोमल और 800 मीटर में गौरीगंज की आंचल ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में संग्रामपुर की लक्ष्मी, ऊंची कूद में भादर की अंशु, चक्रक्षेपण में शाहगढ़ की कोमल तथा गोला फेंक में मुसाफिरखाना की गौरी विजेता रहीं।

बैडमिंटन अंडर-14 में मुसाफिरखाना की संध्या और अंडर-17 में जामों की अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। शतरंज अंडर-14 में गौरीगंज की श्रेया तथा अंडर-17 में संग्रामपुर की नीतू विजेता रहीं। जिला समन्वयक बालिका श्याम सुंदर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें