रायबरेली-आयोध्या हाईवे स्थित पूरे शोहरत रेलवे समपार पर कार्य करते श्रमिक। स्रोत: स्थानीय नागर
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित पूरे शोहरत रेलवे समपार फाटक बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते समपार फाटक को 31 जुलाई तक सड़क यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को रायबरेली-अयोध्या हाईवे के बाईपास और बड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग होकर पांच से आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काट कर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।
पूरे शोहरत निवासी राजेश यादव ने बताया कि पहले कुछ ही मिनट में बाजार पहुंच जाते थे, लेकिन अब लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। मोहब्बतपुर निवासी रामकुमार वर्मा ने कहा कि खेतों तक पहुंचने में पहले से अधिक समय लग रहा है। पूरे शोरत की सुनीता देवी ने बताया कि बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने में काफी परेशानी हो रही है।
बड़ागांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों का समय और पेट्रोल दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। मोहब्बतपुर के आलोक मिश्र ने बताया कि बाईपास मार्ग से आवागमन करने के कारण रोजाना अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ रही है। ट्रैक ब्लॉक बिना शुरू करा दिया था मेंटेनेंस कार्य बृहस्पतिवार को निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास समपार संख्या-129 पर रेलवे ट्रैक का ब्लॉक लिए बिना ही जेसीबी मशीन उतारकर मेंटेनेंस कार्य शुरू करा दिया था।