फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे विवादों की सूचना भी गंभीरता से लें थानेदार: डीएम

Thu, 11 Jul 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एसएचओ को सम्मानित करतीं डीएम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम व एसपी ने बैठक कर कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। चुनाव में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया है। बैठक में डीएम ने साफ लहजे में कहा कि छोटे-छोटे विवादों की सूचना को गंभीरता से लें और उनमें त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पाबंदी की कार्यवाही, गुंडाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा। कहा कि अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें।
विज्ञापन

साथ ही महिला उत्पीड़न, पाॅक्सो एक्ट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की जाए। एसपी अनूप सिंह ने कहा कि जघन्य अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जिन अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है वह 6 माह तक जिले से बाहर रहे, यह व्यवस्था सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। अफसरों ने लोकसभा चुनाव में अच्छा काम करने वाले थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
डीएम व एसपी ने जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, जायस के रवि कुमार सिंह, जगदीशपुर थाना प्रभारी राकेश सिंह व कमरौली एसओ अभिनेष कुमार सहित कई थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। बैठक में एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र प्रताप, संयुक्त निदेशक अभियोजन, सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें