फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़े शिवम व निदा

Fri, 05 Dec 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में बृहस्पतिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में निदा पहले, मुस्कान दूसरे और सुप्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शिवम कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। राज प्रताप चौहान दूसरे और अभिषेक पाल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में रेहान प्रथम, शिवा सरोज द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। गाेला फेंक प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सुप्रिया प्रथम, रूबी सिंह द्वितीय और सन्नू तृतीय स्थान पर रहीं।



बालक वर्ग में आदर्श यादव पहले, नितेश दूसरे और अर्जित सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ता है। शिक्षक नवीन त्रिपाठी और तिलकधारी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और खेल नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें