फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 11 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ताला ​स्थित मुकुटनाथ धाम परिसर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। कांवड़ियों और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
विज्ञापन



ताला के मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन, टीकरमाफी के नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम और दत्तेश्वर धाम में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। पीढ़ी के तपेश्वरनाथ धाम, राजाफत्तेपुर के बाबा घुइसरनाथ महादेव, फुल्लेश्वर महादेव, पूरे सर्वजीत के शिवेश्वर महादेव और सेमरौता के बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर में भी भक्त पहुंचे।


श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। ताला मुकुटनाथ धाम में पहुंचे कांवड़ियों का पूर्व प्रमुख ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। एसपी सरवणन टी ने मंदिरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिवरतनगंज में एसओ दयाशंकर मिश्र ने पुलिसकर्मियों के साथ डाक बम कांवड़ियों को बिस्किट और पानी की बोतलें बांटीं।
विज्ञापन




गाजे-बाजे के साथ निकली कांवड़ यात्रा
जामों। श्री शंकर बूढ़े बाबा मंदिर से अमन अग्रहरि की अगुवाई में कांवड़ यात्रा निकली। डीजे की धुन पर नाचते-गाते शिवभक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कस्बे से गुजरे। यात्रा में तमाम युवक शामिल रहे। कांवड़िये बैजनाथ धाम जाकर जलाभिषेक करेंगे।


रीछ घाट से जल लेकर पहुंचे कांवड़िये
बाजारशुकुल। शिव-पार्वती धर्मशाला से निकली कांवड़ यात्रा रीछ घाट पहुंची। कांवड़ियों ने आदि गंगा गोमती से जल भरा और पांडेयगंज, कटरा व आंबेडकर चौराहे होते हुए महावीरन मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यात्रा में विहिप जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्रा आदि शिवभक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें