फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं पर बिफरे शिक्षामित्र, प्रदर्शन

Tue, 25 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ​शिक्षा मित्र
विज्ञापन
अमेठी। नियमावली में संशोधन करके शिक्षामित्रों को समायोजित करने की मांग तेज होती जा रही है। मंगलवार को उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने गौरीगंज में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।जिलाध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि शिक्षामित्र 22 सालों से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं। शिक्षामित्र अब अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की परवरिश, दवाई, बच्चों की शादी को लेकर चिंतित है। उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। सरकार को नियमावली में संशोधन करके शिक्षामित्रों को दोबारा समायोजित करना चाहिए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। इसके अतिरिक्त समायोजन प्रक्रिया पूरी होने तक 12 माह व 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करते हुए सम्मानजनक वेतन दिया जाय।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर राम कुमार शुक्ला, राम संजीवन मौर्य, अशोक यादव, वंदना सिंह, फरजाना, तरन्नुम जहां, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें