फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज से बंद होगी शारदा सहायक पोषक नहर

Sun, 08 Oct 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आगामी 14 नवंबर तक किसानों को नहर में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा। सिंचाई की आवश्यकता होने पर किसानों को प्राइवेट व निजी नलकूपों का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन

एक्सईएन शारदा सहायक खंड-41 धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज बहराइच, लिंक चैनल, चौधरी चरण सिंह शारदा बैराज शारदा नगर जनपद लखीमपुर खीरी, शारदा सहायक पोषक नहर एवं पोषक नहर से विभिन्न जनपदों में निकलने वाली मुख्य नहर, रजबहा आदि के वार्षिक निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्य के लिए रविवार की रात से बंद की जा रही है।
अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद 15 नवंबर को पुन: नहरों ने पानी की आपूर्ति शुरू होगी। इस कारण जिले की शारदा सहायक प्रणाली से संबंधित सिंचाई करने वाली नहरों में जलापूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें