फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज अमेठी पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Thu, 21 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आज अमेठी दौरा प्रस्तावित है। गौरीगंज स्थित शंकराचार्य कार्यालय में बुधवार को यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें स्वागत, कलश यात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

गो सांसद राकेश तिवारी ने बताया कि शंकराचार्य गो संरक्षण और सनातन परंपरा का संदेश लेकर अमेठी पहुंच रहे हैं। यात्रा के दौरान दुर्गापुर, भादर, अमेठी, गौरीगंज और जगदीशपुर में स्वागत कार्यक्रम होंगे। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, आरती और कलश यात्रा निकाली जाएगी।
बताया गया कि गौरीगंज के दयालापुर में 108 फीट सनातन धर्म ध्वजा स्थापना का शिलान्यास होगा। साथ ही रघुपुर में रामा गो-धाम का भी शिलान्यास कराया जाएगा। युवाओं की बाइक यात्रा और महिलाओं की कलश यात्रा निकालने की तैयारी की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णानंद पांडेय, हरिकृष्ण तिवारी, जीत बहादुर यादव, जिलाजीत और अनिल तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें