भदैंया। समीगंज बाजार में मंगलवार की रात दिलावलपुर-शमीगंज कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-14 का समापन हुआ। इसमें शाहिद स्पोर्टिंग क्लब ने तेजगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया।
शाहिद स्पोर्टिंग क्लब ने तेजगढ़ को तीन सेटों में 15-9, 15-12 और 15-10 के अंतर से हराया। विजेता टीम को 5100 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। उपविजेता तेजगढ़ की टीम को 3100 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल मिले। प्रतियोगिता में समाजसेवी मोहम्मद सुफियान ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अंकित दुबे और इजहार ने कमेंट्री की। रेफरी सद्दाम और कपिल ने मुकाबले कराए। बड़ी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। संवाद