फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नवविवाहिताओं को वितरित की जाएगी शगुन किट

Sat, 06 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
वेयर हाउस में किट
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की पहल पर स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र की नव विवाहिताओं को शगुन किट का वितरण करेगा। विभाग को 5,553 किट की आपूर्ति मिल चुकी है। ड्रग वेयर हाउस से सीएचसीवार किटों का वितरण कराया जा रहा है।केंद्र सरकार परिवार नियोजन को प्रभावी बनाने के लिए नई कवायद की है। एनएचएम की ओर से नव विवाहिताओं को शगुन किट का वितरण कराया जा रहा है। विभाग की ओर से जिले को 5,553 किट की आपूर्ति मिल गई है। ड्रग वेयर हाउस से सीएचसीवार लक्षित किटों का वितरण किया जा रहा है। सीएचसी पर किट पहुंचने के बाद उसे आशा के माध्यम से गांव की नव विवाहिताओं में वितरित करेंगी।
विज्ञापन

मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सीएमओ को पत्र भेजकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कहा है कि बहू आगमन के बाद समुदाय में प्रचलित मुंह दिखाई की रस्म में आशा द्वारा गृह भ्रमण कर शगुन किट दी जाए। प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर उन्हें गांव के हेल्थ वेलनेस सेंटर तक लाने के लिए आशा की जिम्मेदारी तय करने को कहा है। ा
सामूहिक विवाहों में आशा देंगी जानकारी
गर्भ निरोधक साधन के बारे में परामर्श अनिवार्य रूप से देते हुए समय-समय पर फालोअप कर इच्छित गर्भ निरोधक सामग्री की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने को भी कहा है। सामूहिक विवाह के आयोजनों में आशा वहां मौजूद रहकर नव दंपत्तियों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी देने का काम करेंगी। किट वितरण के समय आशा नव विवाहिता को गर्भ निरोधक साधन के प्रयोग के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन

किट वितरण के एक माह बाद आशा नव विवाहिता से संपर्क कर चयनित गर्भनिरोधक साधन के प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से चर्चा करेंगी। आशा इन्हें चिन्हित करते हुए ग्राम स्वास्थ्य रजिस्टर पर अंकन करने का भी काम करेंगी।

किट में रहेगी यह सामग्री
आशाओं को दी जाने वाली शगुन किट में दो तौलिया, एक कंघी, एक नेल कटर, दो पैकेट ङ्क्षबदी, पुरुषों के लिए एक रूमाल, एक-एक पीस छोटा शीशा, मास्क, रेेजन व विवाह पंजीकरण फार्म रखा जाएगा। इसके अलावा पांच पैकेट कंडोम, तीन पैकेट गर्भ निरोधक (ई-पिल्स) गोली, छाया गोली तथा गर्भ जांच किट भी नव विवाहिता को प्रदान की जाएगी।
किया जा रहा वितरणड्रग वेयर हाउस प्रभारी डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि 5,553 किट की आपूर्ति मिलने के बाद उसका सीएचसीवार वितरण किया जा रहा है। वितरण के बाद सीएचसी स्तर से आशाओं को देकर वितरण कराया जाएगा। बताया कि सीएचसी अमेठी 370, भादर में 370, भेटुआ में 418, संग्रामपुर में 247, मुसाफिरखाना में 397, जगदीशपुर में 688, बाजार शुकुल में 475, गौरीगंज में 394, शाहगढ़ में 235, जामो में 517, तिलोई में 484, सिंहपुर में 585 तथा फुरसतगंज में 373 किट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें