फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ युवक गिरफ्तार, जांच शुरू

Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के चौक बताशा मंडी में मारपीट की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक युवक के मोबाइल से सेक्स रैकेट से जुड़े चौंकाने वाले सुबूत बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को चौक बताशा मंडी में मारपीट की जांच के लिए पहुंचे उपनिरीक्षक रामकरन सिंह की टीम कार्रवाई कर रही थी। इस बीच एक युवक नौशाद पुलिस की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगा। पूछताछ में संदिग्धता पाकर पुलिस ने उसका मोबाइल जांचा। जांच में मोनू बैंक नाम से बना एक वाट्सएप ग्रुप मिला, जिसमें आपत्तिजनक चैटिंग, फोटो और वॉयस रिकॉर्डिंग थीं। मोबाइल में लड़कियों की तस्वीरें, क्यूआर कोड के जरिये पेमेंट के स्क्रीनशॉट और ग्राहकों की सूची जैसे कई अहम सबूत भी मिले हैं।


पूछताछ में नौशाद ने स्वीकार किया कि वह रायबरेली के कुछ होटलों से जुड़ा है और वहां लड़कियां भेजने का काम करता है। एक ग्राहक पर उसे दो हजार रुपये तक की कमाई होती है। थानाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उसमें मौजूद सभी डिजिटल साक्ष्य स्क्रीनशॉट और वीडियो के रूप में सुरक्षित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन



मोबाइल में मिले नंबरों, फोटो और बातचीत के आधार पर पुलिस अब पूरे रैकेट के तार जोड़ने में लगी है। रायबरेली जिले के कुछ होटलों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें