फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग से सात घर जले

Sun, 21 Apr 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। क्षेत्र के तरौना ग्राम पंचायत के पूरे बाबा गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से संजय के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और सात घरों में आग ने नुकसान पहुंचाया। जिसमें राजकुमारी पत्नी त्रिलोकी, धर्मेंद्र पुत्र रामकिशुन, जितेंद्र पुत्र रामकिशुन की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इनके अगल-बगल जुड़े घर जिसमें रामकिशुन पुत्र शीतल, राम फेर पुत्र शीतल, संजय पुत्र राम मनोहर, शिवकुमार व राधेश्याम पुत्र गण रामदास के घर में भी आग ने काफी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की कड़ी मेहनत व उड़ान अकादमी के दमकल कर्मियों की मेहनत ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक मोहम्मद अजहर खान, क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र यादव ने नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मोहम्मद अजहर खान ने बताया कि सरकारी मानक के अनुरूप लगभग दो लाख सोलह हजार का नुकसान हुआ है। तीन घरों की गृहस्थी पूरी तरह जलकर राख हो गई है, अन्य लोगों का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें