फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केंद्रीय बल के घेरे में रहेंगे संवेदनशील बूथ

Thu, 16 May 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पैदल भ्रमण करते अ​धिकारी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर बुधवार को जिले में 12 कंपनी केंद्रीय बल ने डेरा डाल दिया है। साथ ही एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी पहुंच गई है।
विज्ञापन

सहारनपुर और अन्य जिलों की पुलिस का भी आना शुरू हो गया है। बुधवार की शाम को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने केंद्रीय बल के जवानों व अधिकारियों के साथ गौरीगंज में पैदल भ्रमण किया।
पांचवें चरण में जिले में 20 मई को मतदान होना है। इसके लिए कुल 1923 बूथ बनाए गए हैं।
चुनाव के लिए 12 कंपनी केंद्रीय बल के अलावा एक कंपनी पीएसी के जवान बुधवार को यहां आ गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील बूथ पूरी तरह केंद्रीय बलों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में कराया जाएगा।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में ईवीएम रखी जाएंगी और यहीं पर मतगणना होगी। ईवीएम की सुरक्षा व मतगणना तीन सुरक्षा घेरों में संपन्न कराई जाएगी। आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात किया जाएगा। मध्य सुरक्षा घेरे के लिए स्टेट फोर्स यानी पीएसी बल आदि तैनात रहेगा। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को लगाया जाएगा।


स्ट्रांग रूम की देखी व्यवस्था
बुधवार को डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। तैयारियों की हकीकत देखी। डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर अलग-अलग विधानसभावार डिस्पैच सेंटर बनाने तथा 20 मई को मतदान के उपरांत ईवीएम की रिसीविंग के लिए अलग-अलग विधानसभावार रिसीविंग सेंटर बनाने की बात जिम्मेदारों से कही। डीपीआरओ को सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।
पीने के लिए स्वच्छ पानी, मोबाइल टॉयलेट, छांव के लिए शेड, प्रकाश आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा। कहा कि गर्मी को देखते हुए कर्मियों को असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियां पहले से पूरी कर लें। स्ट्रांग रूम को आयोग के निर्देशानुसार तैयार करते हुए सुरक्षा लेयर की बैरिकेडिंग करने को कहा। इस दौरान एडीएम राजस्व अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इतना फोर्स संपन्न कराएगा अमेठी का चुनाव
12 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल



1 कंपनी पीएसी

483 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर



3582 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल

2500 होमगार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें