अमेठी सिटी। भादर स्थित कंपोजिट विद्यालय प्रथम में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें अभिभावकों को वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि के उपभोग, निपुण भारत मिशन और स्कूल चलो अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और गृहकार्य देखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालय अब संसाधनों के मामले में किसी भी महंगे प्राइवेट स्कूल से कमजोर नहीं हैं। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने निशुल्क पाठ्य-पुस्तक, ड्रेस व लाइब्रेरी आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रीता मौर्य, अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह, कलावती, सीता देवी, शबीना बानो व शिवकरन गुप्ता आदि मौजूद रहे।