अमेठी। जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को वामसेफ की ओर से बाबा साहब डाॅ. आंबेडकर के सामाजिक परिवर्तन आंदोलन और वर्तमान राजनीति पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को ठीक ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।
जिला संयोजक संजीव भारती ने बाबा साहब डाॅ. आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के जीवन संघर्ष और राजनीतिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं न्याय पर आधारित व्यवस्था के निर्माण को संघ का गठन किया था। संजय कुमार ने कहा कि अपने चार बार के मुख्य मंत्रित्व काल में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहब डाॅ. आंबेडकर सपनों को साकार करने के साथ सर्वसमाज का कल्याण किया है।
विचार गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राम चंद्र ने किया। इस मौके पर सियाराम, राजेश, श्याम लाल गौतम, संतराम गौतम, त्रिभुवन दत्त, रामफल फौजी, हरी लाल, ललित कुमार, सूरज आदि मौजूद रहे। संवाद