फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साधकों ने किया महामंत्र का जाप

Fri, 04 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के गायत्री श​क्तिपीठ परिसर में यज्ञ करते गायत्री परिवार के लोग। स्रोत: गायत्री परिवार
विज्ञापन
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में बृहस्पतिवार को सामूहिक जप अनुष्ठान हुआ। साधकों ने गायत्री महामंत्र का जप कर विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। साधकों ने नियमित साधना, आत्मशुद्धि को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि मंत्र जप केवल शब्दों का उच्चारण नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और विचारों को परिष्कृत करने की साधना है। नियमित जप से एकाग्रता, संयम, सद्भाव और सेवा की भावना विकसित होती है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक सोच और अनुशासन को बढ़ावा मिलता है। सामूहिक जप के बाद साधकों ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के साधक और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में शांत और भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें