फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसओजी टीम को देख तालाब में कूदे कार सवार चार लोेग, दबोचा

Wed, 25 Sep 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एसओजी टीम को पीछा करते देख एक कार पर सवार चार संदिग्ध लोग वाहन छोड़कर मंगलवार की दोपहर गौरीगंज स्थित तालाब में कूद गए। पुलिस ने उनकी हरकत देखकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। एसओजी ने चारों संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पकड़े गए चारों आरोपी बकरी चोर निकले। पुलिस ने उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन



एसओजी प्रभारी अनूप सिंह टीम के साथ अपने वाहन से दोपहर में गौरीगंज में जामो मार्ग पर जा रहे थे। उनके आगे एक कार जा रही थी। अचानक कार सवार लोगों ने एसओजी को पीछे देखकर वाहन रोक दिया और विधायक आवास के पास स्थित तालाब में कूद गए। इसके बाद एसओजी ने घंटों मशक्कत के बाद चोरों संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। इनको गौरीगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में पता चला कि चारोें आरोपी बकरी चोर हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने बकरी चोरी की घटना भी कुबूली है। पुलिस ने इनकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के कुरैशी का पुरवा मजरे राहा टीकर गांव निवासी सगे भाई शकील कुरैशी उर्फ मोनू व शाहिद उर्फ पिंकू, गांव के ही शमीम उर्फ नन्कुल्ले व नरवल गांव निवासी भिंडी बेरिया के रूप में की है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने थाने में दर्ज बकरी चोरी के एक मामले में शामिल होने की बात कुबूली है।
विज्ञापन



बकरी चोरी के आरोपियों ने पुलिस को खूब छकाया
पुलिस को देख गाड़ी से कूदे चारों आरोपियों ने पुलिस को खूब छकाया। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की, तो उसने काफी देर तक दौड़ के चक्कर काटते हुए पुलिस कर्मियों को परेशान किया। जबकि एक आरोपी तालाब में करीब दो घंटे तक छिपा रहा और पुलिस इधर-उधर ढूंढती रही, जबकि तालाब में कूदे युवक को कुछ देर में पकड़ लिया। चौथा आरोपी भी काफी दूर तक भागने के बाद पुलिस की पकड़ में आया। करीब तीन घंटे तक पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने में पसीना बहाती रही। भारी भीड़ मौके पर जमा होकर तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें